Featured post

अप्पू / प्रकाश मनु

एक दिन नन्हा, नटखट अप्पू
चुनमुन के घर आया,
बोला एक आइडिया चुनमुन
मेरे मन में आया।
जमकर करूँ पढ़ाई, फिर मैं
बनूँ बड़ा एक अफसर,
मेरी मदद करो तो चुनमुन
पढ़ लूँ मैं भी अक्षर।
चुनमुन बोला बात ठीक है
चलना तुम स्कूल,
पाठ पढ़ाऊँगा मैं अप्पू
यदि जाओगे भूल।
नई किताबें, बस्ता लेकर
अप्पू पढऩे जाएगा,
चुनमुन का है पक्का वादा
पूरा साथ निभाएगा।

Comments