- Get link
- Other Apps
Featured post
- Get link
- Other Apps
कुहरा छाया, कुहरा छाया,
घिर आया घना अँधेरा है!
कुहरे का घर-घर डेरा है,
घर, बस्ती, पेड़, पहाड़ नदी-
सबको कुहरे ने घेरा है!
है अजब धुआँ-सा मँडराया,
कुहरा छाया, कुहरा छाया।
हम नजर बहुत दौड़ाते हैं,
लख नहीं दूर तक पाते हैं।
कुहरे के सागर में देखो,
सब-के-सब डूब नहाते हैं।
क्या दृश्य अनोखा दिखलाया,
कुहरा छाया, कुहरा छाया!
धुँधला, धुँधला सब ओर घिरा,
इकदम कुहरा दिख रहा निरा।
मानो, कुहरे का एकछत्र,
भूमंडल पर हो राज फिरा!
पग-पग पर है इसकी माया,
कुहरा छाया, कुहरा छाया!
घिर आया घना अँधेरा है!
कुहरे का घर-घर डेरा है,
घर, बस्ती, पेड़, पहाड़ नदी-
सबको कुहरे ने घेरा है!
है अजब धुआँ-सा मँडराया,
कुहरा छाया, कुहरा छाया।
हम नजर बहुत दौड़ाते हैं,
लख नहीं दूर तक पाते हैं।
कुहरे के सागर में देखो,
सब-के-सब डूब नहाते हैं।
क्या दृश्य अनोखा दिखलाया,
कुहरा छाया, कुहरा छाया!
धुँधला, धुँधला सब ओर घिरा,
इकदम कुहरा दिख रहा निरा।
मानो, कुहरे का एकछत्र,
भूमंडल पर हो राज फिरा!
पग-पग पर है इसकी माया,
कुहरा छाया, कुहरा छाया!
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment