- Get link
- Other Apps
Featured post
- Get link
- Other Apps
आ री निंदिया! आ जा
आ री निंदिया! आ जा।
सोई मेरी मुन्नी रानी, निज पलकों का कमल बनाए,
हंसती सपनों की छाया में, परियों के राजा को भाए।
सपनों में खोई बिटिया के, सपने अमर बना जा।
आ री निंदिया! आ जा।
कोमल-कोमल पंखुड़ी चुनकर, मनभावन-सा हार बनाए,
भावों के अपने राजा को, हंस-हंसकर प्रिय भेंट चढ़ाए।
स्वर्णिम सपनों की माला को सुंदर और सजा जा।
आ री निंदिया! आ जा।
पत्ती-पत्ती परियां गातीं, झिलमिल-झिलमिल रूप सजाए,
रेशम-डोरी पवन-हिंडोला, मुन्नी रानी को दुलराए।
परियों के संग झूला झूले, मुन्नी को सहला जा।
आ जा री निंदिया! आ जा।
(‘बाल सखा’ पत्रिका के फरवरी 1946 अंक में प्रकाशित)

bal kavita
bal kavitaen
balkavita
Child Poem
hindi poem
hindi poem for kid
Kavita Hindi For Kid
kids poem hindi
Poem
poem for kid hindi
कविता
बाल कविता
बाल कविताएं
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment