- Get link
- Other Apps
Featured post
- Get link
- Other Apps
सूरज की किरणें आती हैं
सुंदर कलियाँ खिल जाती हैं
अंधकार सब खो जाता है
सब जग सुंदर हो जाता है
चिड़ियाँ गाती हैं मिल-जुलकर
बहते हैं उनके मीठे स्वर
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी
चलती है जैसे मस्तानी
यह प्रातः की सुख-बेला है
धरती का सुख अलबेला है
नई ताजगी, नई कहानी
नया जोश पाते हैं प्राणी
खो देते हैं आलस सारा
और काम लगता है प्यारा
सुबह भली लगती है उनको
मेहनत प्यारी लगती जिनको
मेहनत सबसे अच्छा गुण है
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है
अगर सुबह भी अलसा जाए
तो क्या जग सुंदर हो पाए।
सुंदर कलियाँ खिल जाती हैं
अंधकार सब खो जाता है
सब जग सुंदर हो जाता है
चिड़ियाँ गाती हैं मिल-जुलकर
बहते हैं उनके मीठे स्वर
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी
चलती है जैसे मस्तानी
यह प्रातः की सुख-बेला है
धरती का सुख अलबेला है
नई ताजगी, नई कहानी
नया जोश पाते हैं प्राणी
खो देते हैं आलस सारा
और काम लगता है प्यारा
सुबह भली लगती है उनको
मेहनत प्यारी लगती जिनको
मेहनत सबसे अच्छा गुण है
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है
अगर सुबह भी अलसा जाए
तो क्या जग सुंदर हो पाए।
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment