- Get link
- Other Apps
Featured post
- Get link
- Other Apps
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
सुन रे भइया
कहाँ उड़ोगे,
तारों के घर!
मुझे ले चलो
अपने संग में,
नहीं करूँगी
तुमको तंग मैं!
बोलो-बोलो
क्या सोचा है
मन के अंदर?
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
बैठो पिंकी
मैं चलता हूँ
तारों के घर,
वहाँ मिलेगी
दूध-मलाई
ऐसी तुमने
कभी न खाई।
और मिलेगा
यार मछंदर!
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
उड़कर पहुँचा
तारों के घर
पिंकी उतरी
फिर अंबर पर।
और चली यह
उछल-उछलकर
जैसे कोई
चलता बंदर!
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
गोपी चंदर!
सुन रे भइया
कहाँ उड़ोगे,
तारों के घर!
मुझे ले चलो
अपने संग में,
नहीं करूँगी
तुमको तंग मैं!
बोलो-बोलो
क्या सोचा है
मन के अंदर?
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
बैठो पिंकी
मैं चलता हूँ
तारों के घर,
वहाँ मिलेगी
दूध-मलाई
ऐसी तुमने
कभी न खाई।
और मिलेगा
यार मछंदर!
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
उड़कर पहुँचा
तारों के घर
पिंकी उतरी
फिर अंबर पर।
और चली यह
उछल-उछलकर
जैसे कोई
चलता बंदर!
उड़ा कबूतर
गोपी चंदर!
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment