- Get link
- Other Apps
Featured post
- Get link
- Other Apps
चारों ओर दिखाई देती कैसी छटा निराली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
आज हो रहा है घर-घर में,
गणपति-लक्ष्मी पूजन।
खील-खिलौने और मिठाई,
देख-देख हर्षित मन।
अंशू-रिक्की सभी नाचते बजा-बजा कर ताली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
जगमग है सारा घर-आँगन,
जगमग आज नगर है।
तारों जैसे लगते दीपक,
धरती पर अंबर है।
पूरनमासी जैसी लगती रात अमावस वाली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
छूट रहे चरखी-अनार-बम,
छूट रही फुलझड़ियाँ।
कितनी मोहक कितनी प्यारी,
लगती हैं ये घड़ियाँ।
हे प्रभु, सब के जीवन में हो-ऐसे ही खुशहाली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
आज हो रहा है घर-घर में,
गणपति-लक्ष्मी पूजन।
खील-खिलौने और मिठाई,
देख-देख हर्षित मन।
अंशू-रिक्की सभी नाचते बजा-बजा कर ताली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
जगमग है सारा घर-आँगन,
जगमग आज नगर है।
तारों जैसे लगते दीपक,
धरती पर अंबर है।
पूरनमासी जैसी लगती रात अमावस वाली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
छूट रहे चरखी-अनार-बम,
छूट रही फुलझड़ियाँ।
कितनी मोहक कितनी प्यारी,
लगती हैं ये घड़ियाँ।
हे प्रभु, सब के जीवन में हो-ऐसे ही खुशहाली।
आई है दीवाली फिर से आई है दीवाली।
bal kavita
bal kavitaen
balkavita
Child Poem
hindi poem
hindi poem for kid
Kavita Hindi For Kid
Poem
poem for kid hindi
कविता
बाल कविता
बाल कविताएं
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment