Featured post

कुम्‍हार का गीत

चाक चले चाक!
चाक चले चाक!
अंबर दो फाँक-
आधे में हंस उड़े, आधे में काक!
चाक चले चाक!


चाक चले चाक!
धरती दो फाँक-
आधी में नीम फले, आधी में दाख!
चाक चले चाक!


चाक चले चाक!
दुनिया दो फाँक-
आधी में चाँदी है, आधी में राख!
चाक चले चाक!


चाक चले चाक!
जीवन दो फाँक-
आधे में रोदन है, आधे में राग!
चाक चले चाक!


चाक चले चाक!
बाज़ी दो फाँक,
ख़ूब सँभल आँक-
जुस है किस मुट्ठी, ताक?
चाक चले चाक!


चाक चले चाक!
चाक चले चाक!

Comments