Featured post

ओ अम्मा! ओ अम्मा! / रमेश तैलंग

अटकन दे, चटकन दे,
दही बिलोकर मक्खन दे,
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

थप-थप, थप-थप थपकी दे,
पलकें भारी, झपकी दे,
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

हाथ सिरहाने अपने दे,
आज सुहाने सपने दे,
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

अच्छी-अच्छी सीखें दे,
ढेर भरी आशीषें दे,
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

Comments