- Get link
- Other Apps
Featured post
- Get link
- Other Apps
उल्लू कहे उलूकी!
क्या ख़ूब तू चीख़ी!
सुनकर तेरी चाँय,चे,
हियरा मोरा नाचे।
मजा गला, झाँय झाँय,
मन मेरा हरषाय।
काठ चीरे-सा स्वर
डाली काँपे थरथर।
हर सुर में बारीक़ी,
हर तान में कीं-कीं।
सारे भय सारे दुख,
जियरा की धुकधुक,
गीत तेरे प्यारे
दूर करें सारे।
चन्द्र-मुख-बैन सुनि
झरे मेरे नैन पुनि।
सुकुमार राय की कविता : पेंचा आर पेंचानी (প্যাঁচা আর প্যাঁচানী) का अनुवाद
शिव किशोर तिवारी द्वारा मूल बांग्ला से अनूदित
क्या ख़ूब तू चीख़ी!
सुनकर तेरी चाँय,चे,
हियरा मोरा नाचे।
मजा गला, झाँय झाँय,
मन मेरा हरषाय।
काठ चीरे-सा स्वर
डाली काँपे थरथर।
हर सुर में बारीक़ी,
हर तान में कीं-कीं।
सारे भय सारे दुख,
जियरा की धुकधुक,
गीत तेरे प्यारे
दूर करें सारे।
चन्द्र-मुख-बैन सुनि
झरे मेरे नैन पुनि।
सुकुमार राय की कविता : पेंचा आर पेंचानी (প্যাঁচা আর প্যাঁচানী) का अनुवाद
शिव किशोर तिवारी द्वारा मूल बांग्ला से अनूदित
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment